लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ए डिविजन क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में डायमंड क्रिकेट क्लब ने सीटीसीए को चार विकेट से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
स्थानीय बी.एस. कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में निर्धारित 35 ओवर के मैच में सीटीसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 206 रनों का स्कोर खड़ा किया एक समय 35 रन पर 4 विकेट गवा कर सीटीसीए संघर्ष कर रही थी लेकिन प्रेम कुमार के शानदार शतक 101 रन और अभिषेक राठौर के 32 रनों की पारी की बदौलत सीटीसी ए 206 रन बना सकी प्रेम कुमार तथा अभिषेक राठौर ने पांचवें विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की.डायमंड क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव कुमार तिवारी ने 2 युवराज कुमार ने 1 तथा आशुतोष मिश्रा ने 1 विकेट लिया जवाबी पारी खेलते हुए एक समय डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम 164 रन पर छह विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन कृष्ण शाही के शानदार 74, युवराज कुमार के 18 गेंद पर 30 हर्षवर्धन कुमार के 28 गेंद पर 30 तथा आशुतोष कुमार मिश्रा के 24 रनों की बदौलत टीम ने चार विकेट से विजय हासिल कर लिया मैच के अंत में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में सभी अतिथियों द्वारा विभिन्न खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डायमंड क्रिकेट क्लब के कृष्णा शाही को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार प्रिंस सिन्हा, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आर्यन कुमार साहू, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक हर्षवर्धन कुमार तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार हिमांशु रंजन कुमार को दिया गया सभी विजेता तथा विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल तथा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹3100 का नगद पुरस्कार तथा उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹2100 का पुरस्कार दिया गया इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव आलोक राय, कोषाध्यक्ष ने नेयाज मल्लिक,वरीय उपाध्यक्ष रथींद्रनाथ राय,किशोर कुमार वर्मा,उपसचिव प्रवीण कुमार प्रसाद,दुर्गा प्रजापति कमेटी के सदस्य प्रमोद वर्मा, मुकेश दुबे,दिनेश अग्रवाल, अमित कुमार,जयजीत चौबे, मुकेश शर्मा, सुकेश शर्मा, तुषार, मतीश तथा प्रकाश आदि उपस्थित थे मंच का संचालन आकाश कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन नेयाज मल्लिक ने किया।


















Total Users : 1128019
Total views : 2949633