Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंटः कटियामुरबे ने शांति क्लब कुब्बा को 5-1 से हराकर ट्रॉफी जीती, सांसद व विधायक ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, विजेताओं को 31 हजार का पुरस्कार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित उमाकांत पाठक खेल मैदान में मंगलवार को आयोजित अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक वातावरण में खेला गया। फाइनल मैच कटियामुरबे और शांति क्लब कुब्बा के बीच हुआ, जिसमें कटियामुरबे की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शांति क्लब को 5-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
फाइनल मैच से पूर्व मुख्य अतिथि सांसद कालीचरण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विधायक कुमार उज्ज्वल दास, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, विधायक प्रतिनिधि विजय दांगी, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, मुखिया राधिका देवी, कुमारी संगीता सिन्हा, अमित चौबे सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच का विधिवत उद्घाटन किया। मैच समाप्ति के बाद विजेता टीम कटियामुरबे को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने 31,000 रुपये नकद देकर सम्मानित किया। उपविजेता शांति क्लब कुब्बा को 21,000 रुपये, तृतीय स्थान पर रही खैरा टीम को 11,000 रुपये और चतुर्थ स्थान पर रही मारगी टीम को 5,100 रुपये प्रदान किए गए। सांसद और विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और मेहनत व लगन से खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि उमाकांत पाठक खेल मैदान को जल्द ही स्टेडियम के रूप में विकसित कर प्रखंडवासियों को समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम को जिला विधायक प्रतिनिधि, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई अतिथियों ने संबोधित किया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, सचिव दिनेश्वर भुइयां, कोषाध्यक्ष अंबिका यादव, भाजपा अध्यक्ष सतीश कुमार, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता लेखराज टाइगर, तिलेश्वर राणा, आशीष वर्मा, बासुदेव दांगी, अमित तिवारी, विनय दांगी, सुनील सिंह, हरीश दांगी, गिरधारी राणा, विरेचन गिरी आदि सहित दर्जनों खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment