Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बेटे की हत्या के आरोप में फंसे पंजाब के पूर्व डीजीपी, पूर्व मंत्री पत्नी पर भी केस दर्ज, बहू से अवैध संबंध!

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना व पूर्व पुलिस महानिदेशक पंजाब मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़। पुलिस ने मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बेटी और पुत्रवधू समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उपरोक्त एफआईआर अकील के एक पड़ोसी, शमसुद्दीन की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिसने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं, बताया गया है कि अकील की पत्नी और उनके पिता मोहम्मद मुस्तफा के बीच अवैध संबंध थे, और इस षड्यंत्र में पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं। सूत्रों के अनुसार पंचकूला मनसा देवी पुलिस थाने में मामला 16 अक्टूबर की देर रात अकील अख्तर 35 वर्ष की मौत के बाद सामने आए एक वीडियो के आधार पर दर्ज की गई है। परिवार ने शुरू में बताया था कि अकील की मौत दवाइयों की ओवरडोज के कारण हुई है। अकील का 27 अगस्त का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों पर उनकी हत्या के लिए साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया था। वीडियो में उन्होंने स्पष्ट रूप से अपने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों का भी जिक्र किया था।

पुलिस ने पड़ोसी शमसुद्दीन की शिकायत और वायरल वीडियो को आधार बनाकर मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना (पंजाब की पूर्व मंत्री), पुत्रवधू और बेटी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और 61 (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और वायरल वीडियो की सत्यता की भी पुष्टि की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment