चतरा। पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी चतरा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के एरिया कमांडर कुणाल उर्फ कुलदीप और रोहिणी गंझू ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष हथियार के साथ सरेंड़र कर दिया। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर के समक्ष दोनों नक्सलियों ने सरेंडर किया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के मानवेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त कृतिश्री जी, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, एसएसबी कमांडेंट संजीव कुमार, एसडीपीओ सिमरिया शुभम खंडेलवाल, डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा व एसडीपीओ चतरा संदीप सुमन आदि उपस्थिति थे। नक्सलियों ने सरेंड़र करने के साथ एक एसएलआर राइफल, एक सेमी राइफल और करीब 200 राउंड जिंदा कारतूस पुलिस को सौंपा। पुलिस के अनुसार, एरिया कमांडर कुणाल के विरुद्ध चतरा और पलामू जिलों में 16 आपराधिक मामले, जबकि रोहिणी गंझू के खिलाफ 10 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने लगातार संवाद और प्रोत्साहन के माध्यम से दोनों नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आत्मसमर्पण नीति का उद्देश्य नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में लाना है। ज्ञात हो की चतरा सहित पूरे झारखंड में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान तेज हो गया है। पिछले कुछ माह में कई नक्सली मारे गए हैं। पुलिस के इस अभियान का ही असर है कि नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। वहीं आईजी ने नक्सलियों से हथियार डाल समाज में शांति-व्यवस्था में योगदान देने की अपील की है। कहा है कि पुलिस पुनः मुख्य धारा से भटक कर नक्सली संगठन से जुड़े सभी नक्सलियों को झारखण्ड सरकार द्वारा चलायें गयें प्रत्यार्पण निति के तहत मुख्य धारा में जुड़ने की अपील करती है। आगे साफ शब्दों में कहा है कि या तो नक्सली सरेंडर कर मुख्य धारा में शामिल हो जाए या पुलिस की गोली खाने को तैयार रहंे। किसी भी परिस्थिति में पुलिस नक्सलवाद और नक्सलियों को पनपने नहीं देगी।
प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के दो एरिया कमांडर ने हथियार के साथ किया सरेंड़र

On: October 18, 2025 1:12 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1163063
Total views : 2991278