Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पांच किशोरों की तालाब में डूबने से मौत, नहाने के दौरान डूब रहे दो को बचाने गए तीन की भी हुई मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बोटाद (गुजरात): पांच किशोरों की मौत बीते शनिवार को गुजरात के बोटाद शहर स्थित कृष्णसागर तालाब में डूबने से हो गई। सूत्रों के अनुसार तालाब में दो किशोर नहाने उतरे ही थे की दोनों गहराई में डूबने लगे और दोनों की चीख सुनकर किनारे बैठे अन्य तीन किशोर एक-एक कर तालाब में कूद गए। जिससे पांचों की तलाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक किशोरों की उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच है और सभी मृतक बोटाद शहर के सारंगपुर क्षेत्र अंतर्गत सभी बच्चे महमदनगर के रहने वाले थे।

हादसे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस दल, फायर ब्रिगेड व तैराकों की टीम घटना स्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड व तैराकों के करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पांचों शव बाहर निकाले गए। उसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

किशोरों को तैरने नहीं आता था

मृतक किशोर जुनैद अल्ताफ काजी के परिजनों के अनुसार पांच में से किसी को तैरना नहीं आता था। परिजनों को भी नहीं पता था कि दोपहर को पांचों बच्चों कब घर से निकले। पांचो दोस्त थे और अक्सर तालाब किनारे घूमने-फिरने जाते थे।

मृतक किशोरों में अहमद उर्फ भावेश वढवाणिया 16 वर्ष, अशरफ उर्फ रूमित वढ़वाणिया 13 वर्ष, जुनैद अल्ताफ काजी 17 वर्ष, असद आरिफ खंभाती 16 वर्ष व
फैजान 16 वर्ष शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment