Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश में मजदूर की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुन्दा (चतरा)। कुंदा थाना क्षेत्र के कुन्दा गांव अखरा टोला निवासी 40 वर्षीय भुखन यादव के पुत्र सूचित यादव की मौत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हो गई है। सूचित तीन दिन पूर्व ही अपने गांव से गोरखपुर काम करने गया था। परिजनों ने बताया कि सूचित बस से उतरते समय अचानक पीछे की ओर गिर गया, जिससे वह अचेत हो गया। अचेत हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह ठीक हो गया था। लेकिन अस्पताल में शनिवार को शौच के लिए जाते समय अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई। सूचित के मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और माता-पिता को छोड़ गया है। सूचित घर का एकलौता कमाऊ व्यक्ति था और परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment