Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

समुचित इलाज के अभाव में सर्पदंश से घायल मासूम की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा(चतरा)। जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत करममोड़ गांव में सर्पदंश से घायल एक मासूम की मौत शुक्रवार को इलाज के अभाव में हो गई। मृतक मासूम बच्ची करममोड निवासी मुकेश भुईयां की 7 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी थी। घटना को लेकर बताया गया कि गुरुवार की रात्रि परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोए थे। इस बीच छोटी रसोईघर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सोई थी। इसी दौरान आधी रात को करैत प्रजाति के विषैले सांप ने उसे काट लिया। वहीं करीब तीन-चार घंटे बाद छोटी ने अपनी मां को पेट मे दर्द होने की बात बताई और उल्टी हुई।

सुबह होने पर परिवार वाले निजी चिकित्सक से इलाज करवाया जहां स्थिति में सुधार नही होने पर ओझा-गुणी से झाड़-फूंक करवाया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में मासूम बच्ची के मौत के करीब पांच-छह घटे तक परिवार वालो के बीच उसके मौत को लेकर संशय बना रहा। इसी बीच घर मे खोज-बीन करने पर एक कैरेट में बैठा हुआ जहरीला करैत सांप दिखा। जिसके बाद छोटी के मौत के कारण का पता चल पाया। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment