Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तीन मंजिला मेडिकल शॉप में भीषण आग, आधा दर्जन घरों व दुकानों को भी नुकसान

On: May 12, 2023 11:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से शॉप के ऊपर घर में सो रहे युवक की बची जान

न्यूज स्केल संवाददाता

चतराः शहर के चर्चित न्यू फेमस मेडिकल और नेशलन फार्मा में देर रात भीषण अगलगी की घटना में लाखों की दवाइयां जलकर खाक हो गई। हालांकि इस दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डाल मेडिकल शॉप के तीसरे तल्ले में सो रहे एक युवक की जान बचाई और घंटो मशक्कत के बाद चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के सहारे आग पर काबू पाया गया। शहर के मेन रोड स्थित पुराने पेट्रोल पंप के समीप संचालित दो बड़े मेडिकल शॉप में अगलगी की घटना से आसपास हड़कंप मच गया। रात करीब ढाई बजे लगी आग में मेडिकल शॉप का तीन मंजिला इमारत जलकर राख हो गया। वहीं शॉप के समीप संचालित साहू मेडिकल व गया मिष्ठान समेत आसपास के आधा दर्जन घरों को भी आंशिक नुकसान हुआ है। शार्ट सर्किट का कारण इन्वर्टर में ब्लास्ट बताया जा रहा है। हालांकि न्यू फेमस मेडिकल के संचालक मोहम्मद शमीम ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि आज के टेक्नोलॉजी में शॉर्ट सर्किट होने पर एमसीबी गिर जाता है। बावजूद इतने बड़े पैमाने पर आगजनी की घटना कैसे हुई यह जांच का विषय है। वहीं घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment