Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मां शरणागत सेवा फाउंडेशन द्वारा एक देश एक चुनाव को लेकर कार्यक्रम का आयोजन, विधायक समेल अन्य हुए शामिल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड में मां शरणागत सेवा फाउंडेशन  द्वारा एक देश एक चुनाव पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कुमार उज्वल दास उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक, प्रमुख प्रिया कुमारी, जिप सदस्य सरिता देवी, उपप्रमुख संजय गुप्ता, भाजपा नेता मनोज सिंह व अनिल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। एक देश एक चुनाव पर विधायक श्री दास ने कहा कि मां शरणागत सेवा फाउंडेशन के संस्थापक स्व. दीपक भूषण सिंह जी को मैं नमन करता हूं। सेवा फाउंडेशन के द्वारा एक देश एक चुनाव को लेकर जो परिचर्चा की जा रही है यह वाकई में एक राष्ट्र एक चुनाव इसका चिंतन हम सभी को करना चाहिए। भारत में 52 में ही एक राष्ट्र एक चुनाव था। लेकिन ऐसा लगातार नहीं हो पाया। यदि एक बार में पूरे देश में विधानसभा, लोकसभा एवं पंचायत का चुनाव हो जाता तो देश पर एक ही खर्च से चुनाव निपट जाता। हर चुनाव में देश का महीनों देश का विकास रुकता है। इसके बाद भी कई वक्ताओं ने एक देश एक चुनाव पर परिचर्चा किया। मां शरणागत सेवा फाउंडेशन के छात्रों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस अवसर पर प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य दुलार ठाकुर, समाजसेवी देव कुमार सिंह, अनिल सिंह, मुखिया रंजय भारती, भारत साव, मुकेश कुमार, राजेंद्र राम, संतोष साव, राजकुमार रजक, रमाशंकर पासवान, राम दहिन सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक वसूली पकड़ी गई; कर्मी भीम कुमार सिंह पुलिस के हवाले

NTPC हादसे पर CM हेमंत सोरेन का संवेदनशील रुख: बोले- ‘जनहानि अत्यंत दुखद’, घायलों के बेहतर इलाज और परिवारों को हरसंभव मदद के दिए निर्देश

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट पर हादसा, तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल

छठ की खुशियां बनीं मातम: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

NTPC हादसा: काउंटरवेट गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई घायल; थायसन-सिम्पलेक्स की लापरवाही पर उठे सवाल

सड़क पर पालकी में सजी किताब का अनोखा विमोचन, स्थानीय महिला के हाथों हुआ लोकार्पण

Leave a Comment