Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण किया

On: August 13, 2025 11:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। स्वतंत्रता दिवस 2025 के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। रिहर्सल कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आगमन पर परेड की सलामी दी गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में क्रमशः एसएसबी,जिला पुलिस बल (पुरुष व दो प्लाटून), जिला पुलिस बल (महिला), एवं होमगार्ड की टुकड़ियों ने आकर्षक प्रदर्शन किया। तत्पश्चात उपायुक्त ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उपायुक्त ने परेड में शामिल सभी जवानों, बैंड पार्टी, विद्यालयों के बच्चों एवं पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं तथा जिलेवासियों से अपील किया कि वे इस अवसर को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाएँ। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए स्वतंत्रता दिवस के दिन और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। रिहर्सल उपरांत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थल पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई, साज-सज्जा, पेयजल, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों के पालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसों का जोन बना संघरी घाटी: दो भारी ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में चालक की मौत

राजद संगठन का विस्तार: समाजसेवी गुड्डू रजक बने युवा प्रखंड अध्यक्ष; कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा

गांव में पसरा मातम, मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा; एक महिला गंभीर

बिना लाइसेंस, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडेड गाड़ियों पर चला प्रशासन का हंटर; चालकों में मचा हड़कंप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार; भेजा गया जेल

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किला में जुटे थे देश के 500 से अधिक आदिवासी समुदाय, चतरा के 18 गांवों से गए थे प्रतिनिधि

SSB निरीक्षक के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया गया जोर

अफवाहों पर न दें ध्यान, जुलूस के रूट मैप और समय-सारिणी को लेकर कमेटियों के साथ हुआ मंथन

360 छात्र-छात्राओं के बीच पीने के पानी का संकट, बाउंड्री नहीं होने से परिसर में घुस रहे मवेशी; स्वच्छता भगवान भरोसे

केसीसी से कम ब्याज पर ऋण लेकर आर्थिक स्थिति मजबूत करें किसान, शाखा प्रबंधक ने दी जानकारी

कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास, शिक्षकों ने सिखाए स्वस्थ जीवनशैली के मूल मंत्र

Leave a Comment