रायपुर/छत्तीसगढ। ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर से लगे दुर्ग जिला के सीमांत ग्राम अमलेश्वर के वुड आई लैंड में फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। संगठन के प्रदेश सचिव द्वय अर्चना दीवान एवं पं. श्रीकांत तिवारी (युवा परिषद्) ने संयुक्त रुप से जानकारी देते हुए बताया कि संगठनात्मक रूप से प्रदेश स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिये लगातार एक महीने तक सघन वृक्षारोपण हेतु प्रकृति श्रृंगार का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए शहर के आसपास स्थित कालोनियों, देवस्थलों सहित गांवों के स्कूल आदि जगहों पर स्थानीय निवासियों के सहयोग से पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में रायपुर से लगे दुर्ग जिला की सीमांत नगर पालिका अमलेश्वर के अंतर्गत वुड आई लैंड आवासीय कालोनी में आम, आंवला, बेल, करौंदा आदि औषधीय गुणयुक्त फलदार पौधे लगाये गये।
इस कार्य में वुड आई लैंड आवासीय कालोनी परिसर के अध्यक्ष संजय दीवान, उपाध्यक्ष स्वाति परगनिहा वरिष्ठ सदस्य हरी प्रसाद दुबे, पूर्व अध्यक्ष महेश राम साहू, अविनाश दीवान, पीआर परगनिहा, लेखराम पटेल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर पं. शैलेन्द्र रिछारिया, राजेश्वरी शर्मा, स्वाति मिश्रा, खुशबू शर्मा, अमिता मिश्रा, पं. विवेक दुबे, पं. उमाकांत तिवारी, शिवन्या तिवारी सहित संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. भावेश शुक्ला पराशर शामिल थे।
समग्र ब्राह्मण परिषद का प्रकृति श्रृंगार अभियान के तहत फलदार पौधारोपण

On: June 30, 2025 11:20 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1069648
Total views : 2868486