Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फरार चालक के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड(चतरा)। सड़क हादसा के दौरान हुए एक मौत मामले में रविवार को धनबाद पुलिस ने स्थानिय पुलिस के सहयोग से वाहन मालिक के पुस्तैनी घर पर ग्रामीणों की उपस्थित में इश्तहार चिपकाया। इश्तहार चिपकाने धनबाद जिले के बरवाड़ा थाने के पुलिस अवर निरीक्षक तमोली सिंह व विजय राम हड़ाही मयूरहंड थाने के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक बिपिन सिंह के साथ पिपरा गांव पहुंचे थे। पुलिस पदाधिकारियों ने बताया ट्रक मालिक के खिलाफ धनबाद क्षेत्र के बरवाड़ा थाना में तीन अप्रैल को दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक के परिजन ने बरवडा थाना में कांड संख्या 59/2022 के तहत मामला दर्ज करवाया था। तब से अभियुक्त फरार चल रहा है।इसलिए कोर्ट में समर्पण के लिए इश्तहार चिपकाया गया। इश्तहार के बाद भी कोर्ट में आत्मसमर्पण अभियुक्त नहीं करता है तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment