कुंदा (चतरा)। अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति के कुंदा प्रखंड अध्यक्ष संजय भुइयां को कांग्रेस कमेटी कुंदा का अध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बताया गया कि संजय भुईया के अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कुंदा मंडल में और मजबूत होगी। वहीं संजय भुईया ने प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूत करने और संगठन को विस्तार देने के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।