Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शराब और बालू माफियाओं का बिहार में बढ़ा मनोबल, छापेमारी पर निकली उत्पाद पुलिस पर शराब माफियाओं ने किया जानलेवा हमला…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एक इंस्पेक्टर व एक सिपाही जख्मी, वाहन को किया क्षतिग्रस्त

नवादा। बिहार में इन दिनों शराब और बालू माफियाओं के हौंसले बुलंद है की लोग भी दाद दे रहे हैं। ऐसा आए दिन शराब तस्कर तथा बालू माफियाओं द्बारा पुलिस व उत्पाद पुलिस पर जानलेवा हमला करना है। मनोबल इतना बढ़ गया है कि पुलिस को घेरकर लाठी-डंडे से पिटाई कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर रहें हैं माफिया। सोमवार को भी देर शाम शराब की सूचना पर नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत जलपार गांव छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। साथ हीं उत्पाद पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में उत्पाद विभाग के एक इंस्पेक्टर और एक सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिली तो पकरीबरावां थाना से पुलिस टीम घटना स्थल जलपार गांव पहुंच घायल पुलिस कर्मियों को निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार बाद दोनो पुसि कर्मिरूों को बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि एक अधिकारी व एक जवान पर शराब माफियाओं द्बारा हमला किया गया है। हमले में इंस्पेक्टर के सर में गंभीर चोटे लगी है। हमलावरों के खिलाफ पकरीबरावां थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों की माने तो जिले के सभी थाने में पदस्थापित चौकीदारों को शराब बिक्री, भंडारण और परिवहन के एक-एक पल की सूचना होती है, लेकिन चौकीदार शराब की सूचना अपने उच्च पदाधिकारी को नहीं देते हैं। क्योंकी संबंधित उन चौकादरों को शराब माफियाओं द्बारा प्रति माह बंधी बंधाई राशि दी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment