गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत सलगा गांव में पर्यावरण दिवस पर बृहस्पतिवार को जेएसएलपीएस की महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली ब्लॉक मोड से प्रारंभ हुई जो पुरे गांव का भ्रमण करते हुए सलगा शिव मंदिर पहुंचकर संपन हुई। यहां सभी ने शपथ लिया की जल को सुरक्षित रखना है एवं जल रहित स्थल को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। कुंडा कचरा पॉलिथीन को जहां-तहां नहीं फेंकना है। डेस्टटेवीन में कचरा को इकट्ठा करना है। प्लास्टिक के समान को उपयोग नहीं करना है। कपड़े का इस्तेमाल करना है। खुले में शौच नहीं करना है। जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुरेंद्र प्रजापति के निर्देशानुसार सलगा ग्राम संगठन के अध्यक्ष उषा देवी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। जबकी संचालन लेखपाल गायत्री देवी ने किया। रैल्ी में आईपीआरपी सुनीता देवी, अजय कुमार, सीसी सुमित्रा देवी, सुनील पासवान, निशांत कुमार, रंजीत कुमार, प्रतिमा देवी, सुनीता देवी, किरण बेबी, देवी नीतू देवी, बबीता देवी, सुनीता देवी, सविता देवी, ललिता देवी, गुड़िया देवी, निर्मला देवी एवं दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।