Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डीसी की अध्यक्षता में एसएफसीएसी की हुई बैठक, 152 बच्चों को स्पॉन्सरशिप दे़ने की स्वीकृति, पांच माह बाद हुई बैठक, बच्चों को तीन साल तक मिलेंगे चार हजार रुपये प्रतिमाह

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
दुमका।
उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में मंगलवार को स्पॉन्सरशिप एण्ड फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी (एसएफसीएसी) की बैठक आयोजित हुई। एसएफसीएसी कमिटी के सदस्य सचिव सह जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश चन्द्र ने उपायुक्त को बताया कि दुमका जिले के दसों प्रखंडों से 152 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें नियमानुकूल सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न हैं। प्राप्त आवेदनों के आलोक में नियमानुकूल सभी बालकों का गृह सत्यापन, आर्थिक एवं सामाजिक जांच करायी जा चुकी है। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) दुमका द्वारा इन सभी बालकों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत सीएनसीपी घोषित किया गया है और उन्हें मिशन वात्सल्य के तहत स्पॉन्सरशिप स्कीम से जोड़ने की अनुसंशा की गयी है। उपायुक्त ने समिति को निदेशित किया कि स्पॉन्सरशिप एण्ड फोस्टर केयर योजना अनाथ, असहाय तथा अक्षम बच्चों के लिए है। साथ ही उन्होंने निदेश दिया कि इस प्रकार के बच्चे कहीं मिलते हैं तो उसे प्राथमिकता के आधार पर योजना से आच्छादित करें जिससे कि ऐसे बच्चों को स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण प्राप्त हो सके। मौके पर समिति के सदस्य सचिव सह जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश चन्द्र, सदस्य संरक्षण पदाधिकारी (गैर संस्थागत) दीपा साहू, सदस्य विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के मैनेजर तारिक अनवर, सदस्य शकुंतला दुबे, पीओ एनआईसी दीपा साहु, डाटा ऑपरेटर मुबारक अंसारी तथा चाइल्ड हेल्प लाईन के केस वर्कर निक्कू कुमार साह उपस्थित थें। यहां बता दें कि इससे पूर्व दिसम्बर 2024 में स्पॉन्सरशिप एण्ड फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी (एसएफसीएसी) की बैठक हुई थी हलांकि नियमानुसार प्रत्येक माह इसकी बैठक की जानी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “डीसी की अध्यक्षता में एसएफसीएसी की हुई बैठक, 152 बच्चों को स्पॉन्सरशिप दे़ने की स्वीकृति, पांच माह बाद हुई बैठक, बच्चों को तीन साल तक मिलेंगे चार हजार रुपये प्रतिमाह”

Leave a Comment