भारतीय सेना के सम्मान में भाजपाइयों ने प्रखंडों में निकाला तिरंगा यात्रा

NewsScale Digital
2 Min Read

इटखोरी/पत्थलगड़ा/गिद्धौर(चतरा)। सोमवार को पार्टी के दिशा निर्देश पर जिले के लगभग सभी प्रखंडों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकला। इटखोरी प्रखंड मुख्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह के नेतृत्व में कृषि फार्म से गांधी चौक तक भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकली गई। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष ऋषि बाला सिंह भी उपस्थित रहीं। इस दौरान पार्टी जिला उपाध्यक्ष ऋषि बाला सिंह ने कहा कि देश के वीर जवानों के शौर्य, ऊर्जा एवं वीरता ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं पीएम के कुशल नेतृत्व में हुआ। आगे कहा कि इस दौरान पाकिस्तान स्थित आतंकियों के कई ठिकानों पर घुसकर सीधे सीने पर वार कर देश के वीर जवानों ने सैकड़ो आतंकियों को मार कर पाकिस्तान को घुटने पर लाकर अपने बहनों के सिंदूर का बदला लेने वाले ऐसे पीएम एवं वीर जवानों को सलाम। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपाइयों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान होश में आओ समेत कई नारे भी लगाए। इस मौके पर भाजपा नेता सुजीत भारती, सतीश सिंह, श्रीराम चौरसिया, गोपाल सिंह, अंजू सिंह समेत भरी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनता मौजूद थे। वहीं गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपरेशन सिंदूर की सफलता तथा सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व में निकला गया। तिरंगा यात्रा मुख्य चौक से निकाल कर ब्लॉक मोड़ होते पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान होश में आओ, भारत माता की जय, वंदे मातरम समेत कई नारे लोगों ने लगाया। तिरंगा यात्रा के मौके पर महादेव दांगी, राजेश कुमार राजू, उमेश यादव, प्रेमचंद यादव, बिनोद दांगी, यशवंत दांगी, ब्रजेश सिंह आदि शामिल थे। पत्थलगड़ा में सेना के सम्मान में हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार दागी व अन्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस दौरा सेना के समर्थन में तथा पाकिस्तान के विरोध में नारे भी लगाए गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *