ऑपरेशन सिन्दूर के स्वागत में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकला विशाल तिरंगा यात्रा

NewsScale Digital
2 Min Read

मयूरहंड(चतरा)। भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के स्वागत में सोमवार को मयूरहंड प्रखंड में तिरंगा रैली का आयोजन किया। आतंकवाद के खिलाफ सफल कार्रवाई, ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर भाजपा प्रखंड इकाई द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में युवाओं, महिलाओं, शैक्षणिक संस्थान के छात्रों सहित नागरिकों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा पोस्ट ऑफिस चौक से शुरू हुई और शहीद चौक पर शहीद शक्ति सिंह के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और गौरव का प्रतीक तिरंगा झंडा लेकर अपनी देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। रैली में देशभक्ति के गीत और नारे गूंजे। प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र नायक ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और भारतीय सेना की सटीक हमला करने की शक्ति को जाता है। भाजपा जिला महामंत्री मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह दिखा दिया है कि भारतीय महिलाओं के सिंदूर को मिटाने की आतंकवादी संगठनों की कार्रवाई का क्या परिणाम होगा। रैली में सशस्त्र बलों के शहीदों और अपनी जान गंवाने वाले नागरिकों को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा नेता अश्विनी कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, रसिक शिरोमणि, भुवनेश्वर साव, निरज कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह, रणधीर कुमार सिंह के अलावा काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *