कैरो/लोहरदगा: कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ. अनुग्रह नारायण उच्च विधालय को जवाहर नवोदय विधालय प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाया गया। जहा शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय के 136 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिया एवं 7 छात्र- छात्रा अनुपस्थित रहें।प्रखंड के एकमात्र जवाहर नवोदय विधालय प्रवेश परीक्षा केंद्र डॉ. अनुग्रह नरायण उच्च विधालय में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था तो वंही जवाहर नवोदय विधालय के शिक्षक सूरज पाण्डे के द्वारा परीक्षा दे रहें बच्चो पर विषय निगरानी रखा गया एवं शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए विधालय के प्रधानध्यापक गणेश शास्त्री, शिक्षक राजेश साहू,अभिषेक केसरी शिक्षिका सहित सभी का सहयोग लिया गया।



















Total Users : 911491
Total views : 2653231