
साहिबगंज: साहिबगंज जिला अंतर्गत बोरियो थाना क्षेत्र की एक आदिवासी विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए मामले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार पीडिता अपने पति के साथ मेला देखकर अपने गांव लौट रही थी उसी दौरान चार से पांच की संख्या में दुष्कर्मियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान विवाहिता के पति ने पत्नी के साथ गलत होता देख विरोध किया व बचाने की कोशिश की तो दुष्क्रमियों ने विवाहिता के पति को मारपीट कर भगा दिया और महिला को उठाकर जेटके गांव के पास ले जाकर घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि घटना में महिला के साथ मारपीट भी की गई। वहीं महिला का कपड़ा उतार दिया। घटन में घायल पीड़िता किसी तरह जान बचाकर नग्न अवस्था में अपने गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने इसकी जानकारी बोरियो थाना को दिया। वहीं पुलिस जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने पत्रकारों को बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच महिला अवर निरीक्षक सुषमा कुमारी की देखरेख में कराया जा रहा है। जबकी घटना की जांच करते हुए आरोपी पांच दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी कर पूछताछ की जा रही है। जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया जाएगा।