Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एसडीओ ने एफसीआई गोदाम का किया औचक निरीक्षण, डाकिया योजना का खाद्यान्न आदिम जनजाति परिवारों को अविलंब वितरण करने का दिया निर्देश 

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज और प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने संयुक्त रूप से गुरुवार को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम की मौजूदा स्थिति, स्टॉक की मात्रा और भंडारण की जांच की गई। निरीक्षण में यह पाया गया कि 60 विद्यालयों का मध्याह्न भोजन का चावल पिछले तीन माह से उठाव नहीं किया गया है और उन सभी विद्यालय का चावल प्रखंड गोदाम के पास स्टॉक में पड़ा हुआ है जो रख- रखाव नहीं रहने के कारण खराब होने की संभावना है। पुराना गोदाम में साफ सफाई एवं जर्जर अवस्था में सुधार को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। डाकिया योजना के तहत आदिम जनजाति परिवारों को दी जाने वाली खाद्यान्न को अविलंब वितरित करने का निर्देश दिया गया। एसडीओ ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को अपनी उपस्थिति में आदिम जनजाति परिवारों को दी जाने वाली खाद्यान्न का वितरण कराने को कहा है। निरीक्षण के दौरान गोदाम में पाई गई त्रुटियों को सुधार करने का निर्देश प्रभारी एजीम एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक वसूली पकड़ी गई; कर्मी भीम कुमार सिंह पुलिस के हवाले

NTPC हादसे पर CM हेमंत सोरेन का संवेदनशील रुख: बोले- ‘जनहानि अत्यंत दुखद’, घायलों के बेहतर इलाज और परिवारों को हरसंभव मदद के दिए निर्देश

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट पर हादसा, तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल

छठ की खुशियां बनीं मातम: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

NTPC हादसा: काउंटरवेट गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई घायल; थायसन-सिम्पलेक्स की लापरवाही पर उठे सवाल

सड़क पर पालकी में सजी किताब का अनोखा विमोचन, स्थानीय महिला के हाथों हुआ लोकार्पण

Leave a Comment