Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

तैलिक साहु समाज ने मनाया दानवीर भामाशाह की जयंती, वक्ताओं ने कहा देश की आजादी के लिए तीन हजार स्वर्ण मुद्राएं दान में दे दिये थे

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा(चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र के रक्सी गांव एवं भामाशाह चौक गाड़ीलौंग में अखिल भारतीय तैलिक साहु समाज द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह पूर्वक बुधवार को मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत रक्सी गांव में स्थापित दानबीर भामाशाह की प्रतिमा में माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान लोगो ने अपने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। हमारे पूर्वज भामाशाह ने मुगल शासकों से देश की आजादी के लिए तीन हजार स्वर्ण मुद्राएं दान में दे दिया था। दानवीर भामाशाह द्वारा दिए गए धन से ही महाराणा प्रताप ने अपने सैनिकों के संसाधन जुटाए थे और आगे लड़ाई लड़ी तथा जंग जीत कर मुगल शासकों को देश से खदेड़ दिया। लेकिन देश के इतिहासकारों ने दानबीर भामाशाह के इतिहास के पन्ने पर जगह नही दिया गया है। वक्ताओं ने सरकार से सरकारी जयंती मनाने की मांग पर जोर दिया। मौके पर पूर्व जिप सदस्य दुलारचंद साहु, जीवन राम, चन्द्रदेव साहु, मनोज साव, महाबीर साव, सुगन साव, राजेन्द्र साव, शंकर साव, गोविंद साव, अशोक साव, जयप्रकाश साहु, शंकर कुमार, झालिया देवी, बेबी देवी, खुशबू, सुनीता, मंजू देवी समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक वसूली पकड़ी गई; कर्मी भीम कुमार सिंह पुलिस के हवाले

NTPC हादसे पर CM हेमंत सोरेन का संवेदनशील रुख: बोले- ‘जनहानि अत्यंत दुखद’, घायलों के बेहतर इलाज और परिवारों को हरसंभव मदद के दिए निर्देश

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट पर हादसा, तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल

छठ की खुशियां बनीं मातम: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

NTPC हादसा: काउंटरवेट गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई घायल; थायसन-सिम्पलेक्स की लापरवाही पर उठे सवाल

सड़क पर पालकी में सजी किताब का अनोखा विमोचन, स्थानीय महिला के हाथों हुआ लोकार्पण

Leave a Comment