महेन्द्र बने झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष, पत्रकारों में हर्ष

Munna
By Munna
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चतरा। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) के प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय सचिव चंदन मिश्रा की अनुशंसा पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) की झारखण्ड राज्य इकाई ने चतरा जिलाध्यक्ष के रूप में महेन्द्र कुमार यादव को न्यिुक्ति किया है। इसी के साथ उन्हों पंद्रह दिनों के अंदर जिला कमिटी का विस्तार कर प्रदेश को रिपोर्ट सौंपने को कहा है। चतरा जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद श्री यादव ने कहा कि प्रदेश कमिटी ने जो भरोसा जताया है, मैं बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पत्रकारों पर हिंसात्मक घटना बढी है और पत्रकारों को न्याय नही मिल पा रहा है। पत्रकार प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं। जल्द ही जिला कमिटी का विस्तार कर रणनीति बना कर इसके खिलाफ अभियान की शुरूआत की जाएगी। पत्रकार समाज के आंख और कान हैं। इसके साथ अन्याय बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने प्रदेश प्रभारी का आभार जताया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *