Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रोमांचक हवाई करतब के साथ राजधानी की फिजा में गूंजा “भारत माता की जय” VDO…

On: April 19, 2025 11:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची। शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में भारतीय वायुसेना की मशहूर सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम ने शानदार हवाई करतब कर लोगों का दिल जीता। एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की मौजूदगी में आयोजित इस शो में वायुसेना के जांबाज पायलटों ने आसमान में जब कलाबाजियां दिखाईं, तो पूरा मैदान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। करीब एक घंटे तक चले इस शो में लड़ाकू विमान बेहद करीबी फॉर्मेशन में उड़ते दिखे, कभी आसमान में तिरंगा बना, तो कभी दिल की आकृति। रोमांचक क्षण तब आया जब पायलट ने हवा में ही कॉकपिट से लोगों को संबोधित किया।

शो का आयोजन दो दिन का है, रविवार को भी यह रोमांच लोगों को देखने को मिलेगा। बारिश और तेज हवा के बावजूद वायुसेना की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। सूर्य किरण टीम, जो अब तक 700 से अधिक शो देश-विदेश में कर चुकी है, रांची आने से पहले थाईलैंड में प्रदर्शन किया था। टीम, भारतीय वायुसेना की 52वीं स्क्वाड्रन का हिस्सा है, जिसकी स्थापना 1996 में हुई थी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इसे “झारखंड की धरती के लिए गर्व का क्षण” बताया और 23 अप्रैल को पटना एयर शो की घोषणा भी की। वहीं राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी पुरी टीम को बधाई दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसों का जोन बना संघरी घाटी: दो भारी ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में चालक की मौत

राजद संगठन का विस्तार: समाजसेवी गुड्डू रजक बने युवा प्रखंड अध्यक्ष; कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा

गांव में पसरा मातम, मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा; एक महिला गंभीर

बिना लाइसेंस, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडेड गाड़ियों पर चला प्रशासन का हंटर; चालकों में मचा हड़कंप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार; भेजा गया जेल

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किला में जुटे थे देश के 500 से अधिक आदिवासी समुदाय, चतरा के 18 गांवों से गए थे प्रतिनिधि

SSB निरीक्षक के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया गया जोर

अफवाहों पर न दें ध्यान, जुलूस के रूट मैप और समय-सारिणी को लेकर कमेटियों के साथ हुआ मंथन

360 छात्र-छात्राओं के बीच पीने के पानी का संकट, बाउंड्री नहीं होने से परिसर में घुस रहे मवेशी; स्वच्छता भगवान भरोसे

केसीसी से कम ब्याज पर ऋण लेकर आर्थिक स्थिति मजबूत करें किसान, शाखा प्रबंधक ने दी जानकारी

कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास, शिक्षकों ने सिखाए स्वस्थ जीवनशैली के मूल मंत्र

Leave a Comment