Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

छः ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजे गये जेल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना अंतर्गत वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने छः ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर 15 अप्रैल को जेल भेज दिया। गिद्धौर थाना कांड संख्या 25/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उक्त कार्रवाई सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल (भापुसे) के दिशा निर्देशा पर एंटी क्राइम के तहत थाना गेट समीप चेकिंग अभियान के दौरान की गई। गिरफ्तार युवक चतरा सदर थाना क्षेत्र के दारियातु गांव निवासी मनोहर साव का पुत्र टिंकू कुमार 21 वर्ष व शिवकुमार दांगी का पुत्र आकाश कुमार 19 वर्ष है। दोनों युवक अलग-अलग बाइक से थे और पुलिस को देख दोनों भागने का प्रयास किया। तभी संदेह होने पर पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ कर तलाशी ली, तो तलाशी के क्रम में दोनों युवकों के पास से 6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। साथ हीे स्प्लेंडर बाइक जेएच 13 एच 4462 एवं ग्लैमर जेएच 13 एफ 4245 के साथ दो स्क्रीन टच मोबाइल भी जप्त किया गया है। छापामारी अभियान में सहायक अवर निरीक्षक विद्यानंद शर्मा के साथ अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment