गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत जेएसएलपीएस के तहत संचालित सलगा प्लस कटघरा आजीविका महिला ग्राम संगठन की ईसी 2 की बैठक मंगलवार को गांव के चबूतरा पर किया गया। आईपीआरपी सुनीता देवी के निर्देशानुसार ग्राम संगठन की अध्यक्ष तुना देवी ने बैठक की अध्यक्षता की व संचालन गायत्री देवी ने किया। जहां ग्राम संगठन से जुड़े 17 समूह की महिलाओं ने अपना-अपना बचत जमा किया एवं अपनी आजीवीका बढ़ाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। जहां सर्वसम्मति से महिलाओं ने निर्णय लिया कि समूह से कर्ज लेकर मुर्गी पालन, बतख पालन एवं सामुहिक खेती, गृहस्ती कर जीविका बढ़ाते हुए सशक्त होना है। बैठक में प्रतिमा देवी, नीतू देवी, सरिता देवी, पूजा कुमारी, बेबी कुमारी, बबीता कुमारी, पुष्पा कुमारी एवं दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।
---Advertisement---

















Total Users : 1230600
Total views : 3081938