हंटरगंज(चतरा)। जिले के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोस्तिया गांव में तथाकथिक झोलाछाप डॉक्टर ने सुरेन्द्र यादव 40 वर्ष को गलत इंजेक्शन दे दिया। जिससे जान चली गई। जिससे गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने मृतक के शव को पोस्तिया मोड़ के पास रख कर चतरा-गया मुख्य पथ एनएच 22 को सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक लगभग 2 घंटे जाम कर दिया। जिससे बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारे लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिन पहले मृतक सुरेन्द्र की तबियत खराब हुई थी, जिसके बाद गांव के डॉ. लालदेव कुमार उर्फ लालू ने एक इंजेक्शन दिया। जिससे स्थिति और बिगड़ गई। स्थिति बिगड़ता देख झोलाछाप फरार हो गया। परिजनो ने अचेत अवस्था में सुरेन्द्र का कई प्राइवेट हॉस्पिटलों में ईलाज कराया, जिसमें काफी खर्च हो गया। इसके बाद परिजन रांची रिम्स ले गए, जहां ईलाज के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई। जिससे इधर गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने बीच सड़क में शव रखकर एनएच 22 पथ को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी झोलाछाप की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग कर रहे थे। इधर सड़क जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर पप्पू कुमार शर्मा व सीओ अरुण कुमार मुंडा दल बल के साथ पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। इधर झोलाछाप डॉ. क्लीनिक बंद कर फरार बताया जा रहा है।
झोलाछाप डॉक्टर पर गलत ईलाज का अरोप, एक की गई जान, सड़क पर शव रखकर मुआवजा, क्लीनिक सील करने व की गिरफ्तारी की मांग
By newsscale
On: April 15, 2025 10:42 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now


















Total Users : 1230593
Total views : 3081927