चतरा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा विगत कुछ दिन पूर्व राज्य के सभी जिले के उपायुक्त को रक्तदान शिविर लगवाते हुए अधिक से अधिक रक्त संगृहीत करने की बात कही गई थी। जिससे गंभीर बीमारी या आपात स्वास्थ्य स्थिति के समय रक्त की आवश्यकता को पूरा किया जा सके। प्राप्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार विकास भवन स्थित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में मंगलवार को सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक जिले के विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का दीप प्रज्वलित कर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय द्वारा विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण कर रक्तदान करने वाले सीआरपीएफ, पुलिस कर्मी, जिले व प्रखंड के अधिकारियों व कर्मियों का इस नेक काम हेतु रक्तदानियों का हौसला अफजाई किया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, एसडीओ, डीएफओ समेत जिले के अन्य वरीय अधिकारियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। उपायुक्त ने कहा कि रक्त की सुनिश्चितता करने हेतु पूरे साल कैलेंडर बनाकर कैम्प आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान महादान है क्योंकि रक्तदान से जिंदगियां बच सकती है। इसके लिए सभी को बढ़-चढ़ कर आगे आना चाहिए। जिले में रक्त संगृहीत रहने से थैलेसीमिया, एनीमिया, एक्सीडेंटल समेत अन्य गंभीर बीमारी या आपात स्वास्थ्य स्थिति के समय रक्त की आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है। आगे उन्होंने कहा जिले की ब्लड बैंक में मरीजों को पर्याप्त मात्रा में रक्त की सुनिश्चितता करने हेतु पूरे साल कैलेंडर बनाकर कैम्प आयोजित किए जाएंगे। जिले में पहली बार शिविर में कुल 189 यूनिट रक्त संगृहीत किया गया। रक्तदानियों ने रक्तदान करने के पश्चात उत्साह के साथ सेल्फी प्वाइंट के पास पहुंच सेल्फी खिंचाई और कहा मैने तो रक्तदान किया और मुझे अच्छा लग रहा है आप भी रक्तदान करें। मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी, दक्षिणी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, एसडीओ चतरा जहूर आलम, एसडीओ सिमरिया सन्नी राज, सभी कार्यालय प्रधान, रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के आवाह्न पर जिले में सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मियों नेा उत्साह से किया स्वैच्छिक रक्तदान, डीसी, एसपी, डीएफओ समेत कुल 189 सरकारी कर्मी/पदाधिकारियों ने किया रक्तदान, उपायुक्त ने कहा रक्त की सुनिश्चितता करने हेतु पूरे साल कैलेंडर बनाकर कैम्प आयोजित किए जाएंगे
By newsscale
On: April 15, 2025 10:39 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now


















Total Users : 1230591
Total views : 3081925