Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पति के वियोग में हेमा ने बहन के घर जाकर लगाई फांसी, अपने ससुर व परिजनों पर लगा चुकी थी हत्या का आरोप

On: April 15, 2025 12:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा) शादी के फेरों के बीच सात जन्मों तक साथ-साथ जीने और मरने की कसमें खाने वाली 20 वर्षीय हेमा का प्रेम विवाह महज पांच माह के अंदर हीं उन कसमों को आत्मसात कर लिया जिन सपनों के साथ प्रेमी पवन भुइयां के साथ उसने शादी की थी। दुर्भाग्यवश उसे आजीवन ना तो पति का साथ मिल सका और ना हीं ससुराल में अपनापन और प्यार। विदित हो कि राहम गांव निवासी पवन भुइयां की संदेहास्पद मौत के वियोग में  उसकी पत्नी हेमा ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन- लीला समाप्त कर ली। घटना की पुष्टि टंडवा इंस्पेक्टर उमेश राम ने किया है। दंपत्तियों के दर्द भरी प्रेम दास्तान टंडवा में चहुंओर लोगों के जुबां पर है। बता दें 11 अप्रैल को संदेहास्पद व सनसनीखेज पवन भुइयां की हत्याकांड मामले में पिता पर अपने पुत्र द्वारा प्रेम विवाह किये जाने से आक्रोश में आकर निर्ममता से मौत के घाट उतारने के आरोपों से आमजन स्तब्ध थे, जिसकी गुत्थी अभी पुलिस सुलझा भी नहीं पायी थी कि 13 अप्रैल की सुबह हेमा अपने बहन हजारीबाग जिले के दारू में जाकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के परिजनों ने सोमवार को घटना की सूचना टंडवा इंस्पेक्टर को दिया है। स्मरण हो कि मृतका अपने पति की हत्या का आरोप अपने हीं सास, ससुर व अन्य पर लगाकर थाना में मामला दर्ज कराया था। जिसपर पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित

Leave a Comment