Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने अनुसूचित जाति छात्रावास काकिया निरीक्षण, छात्रों संग किया संवाद, पोस्ट ऑफिस चौक पहुंच बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नमन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उपायुक्त रमेश घोलप, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम समेत अन्य अधिकारियों ने शहर के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब संविधान निर्माता, महान क्रांतिकारी, विधि विशेषज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। देश को ऐसा संविधान दिया जिसमें समाज के सभी जातियों, वर्गों और धर्मों के लोगों को समान अवसर दिए गए हैं। हम सभी को बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। माल्यार्पण के पश्चात उपायुक्त कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। बच्चों के साथ संवाद करते हुए उपायुक्त ने उनके साथ क्रिकेट भी खेला, जिससे बच्चे उत्साहित दिखे। साथ में उप विकास आयुक्त, एसडीओ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, अंचल अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment