Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पापा की परी बनी हत्यारन, ऐसे कटवा दी गर्दन…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रेम प्रसंग में देश भर में हत्याओं के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इनमें कहीं प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार देती है, तो कहीं पत्नी की पति हत्या कर देता है। इसी बीच मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अपने प्रेमी से एक बेटी ने पिता की ही हत्या करा दी। इसके लिए दोनों योजना बनाई और बेटी ने पिता को नींद की गोलियां दी, उसके बाद सोने पर प्रेमी को बुलाकर घर से चली गई। वहीं प्रेमी ने कुल्हाड़ी से प्रेमिका के पिता की गर्दन काट ही दी।

प्रेम में बाधक बन रहे पिता की बेटी ने करा दी हत्या

मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अंतर्गत धरमपुर थाना क्षेत्र के रमजुपुर में बीते आठ अप्रैल की रात रामकेश यादव की हत्या कर दी गई। सुबह खून से लतपथ हालत में चारपाई पर रामकेश का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच जांच प्रारंभ की तो शुरुआती जांच में पता चला की धारदार हथियार से सोते समय रामकेश की गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतारा गया था। एसपी सांई कृष्ण एस. थोटा घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। टीम ने रामकेश के हत्या की जांच शुरू की, तो पता चला की मृतक रामकेश की बेटी का प्रेम प्रसंग पंचमपुर राजू डुमार पिता आनंदी डुमार 35 वर्ष से था। पुलिस को मामले में राजू की भूमिका संदिग्ध नजर आने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने चौंकाने वाला खुलासे किये। राजू ने पुलिस को बताया कि रामकेश दोनों के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था, जिसके कारण दोनो ने योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी राजू क्षरा जुर्म कबूलने के बाद रामबाई यादव 30 वर्ष पिता रामकेश यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को न्यायलय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

अनुयायियों की जागरूकता रैली, शाकाहारी जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

Leave a Comment