चतरा/सिमरिया। रविवार को उपायुक्त रमेश घोलप ने सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के जांगी पंचायत अंतर्गत कोरी बिरहोर टोला का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान जेएसएलपीएस की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। मौके पर बिरहोर कॉलोनी के सभी परिवारों के साथ बैठ उनको मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाओं का बारी-बारी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी परिवारों के बीच शैक्षणिक स्थिति पर विशेष चर्चा किया और बच्चों से लेकर बड़ों तक के शिक्षा स्तर की जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में बिरहोर बस्ती में रह रहे आदिम जनजाति परिवारों को मिल रहे सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणरी योजनाओं के लाभ से संबंधित जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी से लिया। आगे उन्होंने मौके पर उपस्थित जिला आपूर्ति पदाधिकारी और बीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी आदिम जनजाति परिवार के सदस्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ से वंचित हैं वैसे शत प्रतिशत लाभुकों को लाभान्वित करें। वहीं बिरहोर टोला का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आदिम जनजाति परिवार के बच्चे को शिक्षित/साक्षर बनाने के उद्देश्य से उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को पठन पाठन के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय भेजने की बात कही। जिससे आदिम जनजाति परिवार के बच्चे शिक्षित व साक्षर बन सकें। मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चिकित्सा प्रभारी, थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
आदिम जनजाति परिवारों को मिल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की पायुक्त ने ली जानकारी, अभिभावकों से की बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील, कहा शत प्रतिशत आदिम जनजाति परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं से करें लाभान्वित
By newsscale
On: April 13, 2025 10:10 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now



















Total Users : 1230596
Total views : 3081934