इटखोरी (चतरा)। शनिवार को राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी पति सह झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी के साथ जिले के इटखोरी स्थित प्रसिद्ध माता भद्रकाली के दरबार पहुंचीं। इस दौरान श्रीमती तिवारी व पूर्व सीएस श्री तिवारी ने माता भद्रकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात पंचमुखी हनुमान, शनिदेव, राम जानकी मंदिर व कोटेश्वर नाथ के दर्शन किये। साथ ही मंदिर परसिर स्थित सहस्त्रशिवलिंगम का जलाभिषेक भी किया। पूजा व दर्शन के उपरां म्यूजियम में रखे प्राचीन काल के अवशेषों का अवलोकन किया। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा मुख्य सचिव को मंदिर के मास्टर प्लान पर ध्यान दिलाया गया। जिसपर मुख्य सचिव ने पर्यटन सचिव से बात करने की बात कही। उपायुक्त रमेश घोलप ने मुख्य सचिव को माता भद्रकाली की तस्वीर भेंट की। वहीं माता भद्रकाली मंदिर आगमन पर मुख्य सचिव को डाक बंगला परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। मौके पर उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, डीडीसी अमरेंद्र सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, सिमरिया एसडीओ सन्नी राज, चतरा एसडीओ जहूर आलम, सीओ सविता सिंह, डॉ मृतुन्जय सिंह, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य रतन शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सुधीर रॉय, बीपीएम अमित कुमार गुप्ता, पिन्टु यादव, बंटी कुमार, केयर टेकर नागेश्वर यादव समेत अन्य उपस्थित थे।
---Advertisement---













Total Users : 1231111
Total views : 3082618