Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रेमिका की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश, ऐसे खुला 65 दिन बाद राज…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शदीशुदा प्रेमी द्वारा एक विवाहीत प्रेमिका की हत्या कर उसके लाश को कुएं में फेंकने के सनसनी खेज माला में सभी केा हैरान कर दिया है। यूपी के आगरा जिले में 65 दिन बाद फिजा हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने उसके प्रेमी भीमसेन को गिरफ्तार किया है। प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया था। वहीं हत्या के आरोपी ने पुलिस को हत्या करने की चौंकाने वाली वजह बताई है। आगरा के ताजगंज अंतर्गत पचगई खेड़ा से लापता यबुना उर्फ फिजा 36 वर्ष की हत्या कर शव नोबरी गांव के 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया गया था। हत्या प्रेमी भीमसेन ने ही शादी के लिए दबाव डालने पर की थी।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार दोनों पहले से ही शादीशुदा थे। हत्या के बाद प्रेमी ने महिला का मोबाइल एक राहगीर को बेचा था। जब उसने मोबाइल चालू किया तो पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस के अनुसार मथुरा के राया स्थित चौड़ी गांव निवासी सिदारी खान की बेटी यबुना उर्फ फिजा का निकाह 15 साल पहले पंचगई खेड़ा निवासी सुहान खान उर्फ सेटी से हुआ था और दो बच्चे हैं। आठ फरवरी को सिदारी ने बेटी के गुम होने का मामला थाने में दर्ज कराया था। जिसमें सेटी पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और चार फरवरी को फिजा को गायब कर देने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फिजा की कॉल डिटेल में उसकी बातचीत नोबरी के भीमसेन से मिली। मगर, उसने फिजा को जानने से इन्कार किया। एक सप्ताह पहले फिजा का मोबाइल चालू हुआ तो लोकेशन संभल आई। उसके बाद पुलिस वहां पहुंची, तो मोबाइल चलाने वाले ने बताया कि वह नोएडा में मजदूरी करने गया था। तब एक अन्य मजदूर ने 300 रुपये में मोबाइल बेचा था। पुलिस ने फिजा के पति, भीमसेन सहित अन्य लोगों के फोटो दिखाए। तो उसने भीमसेन की पुष्टि की।

उसके बात त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भीमसेन को पकड़ा और आमना-सामना कराया तो उसने सच उगल दिया। बताया कि फिजा से प्रेम संबंध थे। वह पहले से शादीशुदा है। फिजा से मिलने के दौरान उसके बच्चों ने देख लिया था। पिता को बताया तो नाराज होकर सेटी मजदूरी करने बच्चों को लेकर चला गया था। 4 फरवरी को फिजा उसके पास आई। साथ रहने की जिद की तो वह नोएडा ले गया था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च को वो और फिजा घर लौट रहे थे। नौबरी जाने वाले रास्ते पर एक कोठरी में रात रुके। फिजा ने शादी करने की जिद की तो झगड़ा हो गया और उसने दुपट्टे से गला घोट दिया। फिर शव को कंधे पर उठाकर कुएं में फेंक दिया। इसके बाद 4-5 दिन तक मिट्टी डाली। पुलिस ने निशानदेही पर बुधवार को शव बरामद किया। वहीं आरोपी की अपनी पत्नी से भी बनाव नही होने का मामला सामने आया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment