Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मौसम का बदला मिजाज, अंधी-पानी फसलों को नुकसान, बिजली आपूर्ति ठप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। गुरुवार दोपहर बाद अचानक मौसम में बदला और बादल छाने के साथ अंधी के साथ बारिश होने लगी। कहीं सिर्फ अंधी-बारिश, तो कहीं ओलावृष्टि भी हुई। कहीं तेज हवा का झोंका चला, जिससे जिले के सिमरिया, गिद्धौर, पत्थलगड़ा आदि प्रखंड़ों में बिजली बाधित हो गयी। करीब 10 मिनट ओलावृष्टि के साथ एक घंटे तक बारिश हुई। बेमौसम बारिश से क्षेत्र में किसानों के लगे गेहूं के फसल, महुआ, नींबू, गरमा सब्जी जैसे खेती को काफी नुकसान हुआ है। पत्थलगड़ा प्रखंड में मौसम का मिजाज बदलने से करीब डेढ़ घंटे से रूक-रूक कर बारिश हुई। इस दौरान दोपहर में शाम का नजारा दिखा और तापमान में गिरावट आयी है। दुसरी ओर इससे किसानों की परेशानी बढ़ गयी है। किसानों के खेतों में लगे फसलों को तो कम क्षति पहुंची है, लेकिन खलिहान में रखे फसल को नुकसान होने की अधिक संभावना है। तेज हवा के कारण विद्युत आपूर्ति भी उपरोक्त प्रखंड़ों में प्रभावित हुई। इसी तरह जिले के अन्य प्रखंडों में भी बारिश हुई तो कहीं ओलावृष्टि हुई है। जिससे बढ़ते तापमान में कुछ समय के लिए विराम लगा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक वसूली पकड़ी गई; कर्मी भीम कुमार सिंह पुलिस के हवाले

NTPC हादसे पर CM हेमंत सोरेन का संवेदनशील रुख: बोले- ‘जनहानि अत्यंत दुखद’, घायलों के बेहतर इलाज और परिवारों को हरसंभव मदद के दिए निर्देश

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट पर हादसा, तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल

छठ की खुशियां बनीं मातम: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

NTPC हादसा: काउंटरवेट गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई घायल; थायसन-सिम्पलेक्स की लापरवाही पर उठे सवाल

सड़क पर पालकी में सजी किताब का अनोखा विमोचन, स्थानीय महिला के हाथों हुआ लोकार्पण

Leave a Comment