गिद्धौर(चतरा)। रामनवमी झांकी में बेहतर प्रस्तुति देने वाले कलाकरों को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के उपरटोला स्थित सूर्य मंदिर परिसर में बुक व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुखिया निर्मला देवी ने कहा कि सड़क दुर्घटना पर आधारित झांकी की बेहतर प्रस्तुति से आम आवाम को जागरूक किया गया। इसमें कलाकरों ने महत्वूपर्ण भूमिका निभाई। साथ ही बेहतर कला प्रदर्शन करने वाले कलाकारों की मुखिया ने हौसला अपजाही की। झांकी प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को भास्कर स्वालंबन क्लब के अध्यक्ष मुकेश कुमार, झांकी प्रस्तुति अध्यक्ष मुकेश कुमार दांगी, मुखिया, सेवानिवृत शिक्षक श्याम सुंदर दांगी, समाजसेवी राजूलाल वर्मा, राजेश कुमावहा, चंदा देवी, संगीता कुशवाहा आदि ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। मौके पर उपेंद्र दांगी, मनोज कुमार वर्मा, मंटू कुमार, विकास कुमार, कविंद्र कुमार, संटू कुमार, सचिन कुमार, डब्ल्यू कुमार, मनोज व्यापारी आदि मौजूद थे।
---Advertisement---

और पढ़ें
सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक वसूली पकड़ी गई; कर्मी भीम कुमार सिंह पुलिस के हवाले
NTPC हादसे पर CM हेमंत सोरेन का संवेदनशील रुख: बोले- ‘जनहानि अत्यंत दुखद’, घायलों के बेहतर इलाज और परिवारों को हरसंभव मदद के दिए निर्देश













Total Users : 1272482
Total views : 3142330