Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दंतेवाड़ा में उग्रवादियों ने डीआरजी फोर्स ले जा रहे वाहन पर किया आईडी विस्फोट,  चालक सहित 11 जवान शहीद, मुख्यमंत्री ने कहा नहीं बक्से जाएंगे

On: April 26, 2023 5:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

नई दिल्ली/दंतेवाड़ा। उग्रवादियों ने छत्तीसगढ़ अंतर्गत दंतेवाड़ा के अरनपुर में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) फोर्स को ले जा रहे वाहन पर आईडी विस्फोट कर दिया। जिसमें वाहन चालक व डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए। हमला दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरनपुर-समेली के बीच हुआ है। सूत्रों के अनुसार पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई है। आईजी सुंदरराज पी के मुताबीक घटना स्थल पर सीनियर ऑफिसर्स भेजे गए हैं और पुरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हमले के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नहीं बक्सा जाएगा नक्सलियों को, यह घटना बहुत दुखद और निंदनीय है। कहा शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उग्रवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है। योजनाबद्ध तरीके से उग्रवाद (नक्सलवाद) को जड़ से समाप्त किया जायेगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हर संभव सहायता देने की बात कही है।
वहीं इस हमले को लेकर राज्य के पूर्व सीएम रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा है कि हर हमले के बाद बघेल यही बात कहते हैं लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

हमले के लिए नक्सलियों का चल रहा है कैंपेन

नक्सलियों का बस्तर में टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन चल रहा है। इस दौरान अक्सर कई बड़ी घटनाओं को अंजाम नक्सली देते हैं। जिसे देखते हुए फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। बस्तर के सभी जिलों में जवानों को सर्चिंग के लिए भेजा जा रहा है।

नक्सली हमले के बाद दो ट्रेनें रद्द

हमले के बाद बस्तर में किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर और नाइट एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ये दोनों यात्री ट्रेनें आज दंतेवाड़ा से आगे किरंदुल नहीं जाएगी। इस दौरान किरंदुल से लौह अयस्क लेकर विशाखापट्टनम तक मालगाड़ियों की आवाजाही जारी रहेगी। यात्री ट्रेनों के बंद को लेकर ईस्ट कोस्ट रेलवे मंडल ने आदेश जारी किया है।

पिछले हफ्ते कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी पर नक्सलियों ने किया था हमला

पिछले हफ्ते नक्सलियों ने कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी पर हमला किया था, उस वक्त गनीमत रही कि वे बच गए। बीजापुर से कांग्रेस विधायक श्री मंडावी के काफिले पर एक हफ्ते पहले नक्सलियों ने हमला किया था। उस दौरान जिस वाहन में जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप बैठीं थीं, उसी वाहन पर गोलियां लगी थीं। लेकीन सभी सुरक्षित रहें। सभी गंगालूर में लगे मंगलवार को साप्ताहिक हाट बाजार में नुक्कड़ सभा में शामिल होने के बाद लौटते वक्त पदेड़ा गांव के नजदीक नक्सलियों ने चलते वाहनों पर फायरिंग कर दी थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदले की खौफनाक दास्तान: बहन की मौत का शक, साले ने जीजा को किया अगवा, जंगल में ले जाकर कर दी हत्या!

जल जीवन मिशन में कमीशनखोरी का आरोप: पानी के लिए सिर पर घड़ा लेकर सड़क पर उतरेगी BJP, 6 मई से बड़ा आंदोलन!

न्याय की जीत: 9 साल पुराने जघन्य मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7वें आरोपी को 20 साल की सख्त सजा!

पत्रकार पर हमला… 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा बड़ा कदम!

भक्ति में डूबा पुंडरा गांव, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन

महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता की मुहिम तेज

सरकारी चापानल पर ताला, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ा

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.5 किलो अफीम के साथ युवक दबोचा

पशु मेला 2026-27 की डाक संपन्न, दामोदर गोप को मिली जिम्मेदारी

पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर नन्हे छात्र, स्कूल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कमरे खाली फिर भी बाहर क्लास, खेल-कंप्यूटर सामग्री लौटाने का आरोप—जांच के आदेश

हेमन्त कैबिनेट के बड़े फैसले: रांची को 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, Google के साथ करार और JTET 2026 नियमावली पास!

अस्मिता सिटी लीग 2026’ में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न

Leave a Comment