Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, शांति व विधि व्यवस्था पर हुई चर्चा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड थाना परिसर में गुरुवार को ईद व रामनवमी त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सह अंचल अधिकारी मनीष कुमार एवं संचालन थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने किया। इस दौरान बीडीओ व थाना प्रभारी ने सरकार के गाइड लाइन के अनुसार शांति पूर्वक आपसी भाईचारगी के साथ ईद एवं रामनवमी त्यौहार मनाने की अपील करते हुए मौजूद लोगों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही जिम्मेदार जन प्रतिनिधियों को अब पंचायत स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने की सलाह दी। ताकि पंचायत स्तर पर आए मुद्दे को थाना स्तर पर रखा जा सके। इसके अलावा बारी-बारी से लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी अखाड़ा के अध्यक्ष व सचिव से निर्धारित रूट की जानकारी लेते हुए निर्धारित रुट से ही झंडा जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी अखाड़ों को दस-दस भोलेंटियर बनाने के साथ ड्रेस कोड लागू करने का निर्देश दिया गया। डीजे साउंड पर भडकाऊ गाने नहीं बजाने की बात कही गई। वहीं सोशल मीडिया पर नजर रखने को लेकर आईटी सेल गठन करने की बात कही गई। मौके पर जिप सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, मुखिया रामनाथ यादव, अजय कुमार उर्फ हरी भुइयां, ईश्वरी मेहता, नरेश भुइयां, पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह, राजकुमार मेहता, रामटहल गुप्ता, अश्विनी सिंह, अजय कुमार, बालेश्वर यादव, रामसेवक यादव, सुरेश प्रसाद मेहता, अनिल कुमार मेहता, रुस्तम अंसारी, अनिरुद्ध राणा, मुबारक अंसारी, लक्ष्मी राणा, दिलीप राणा, भोला ठाकुर, अर्जुन महतो, सकल भुइयां, नरेश भुइयां, गुड्डू रजक, सिकंदर मेहता, आबिद अंसारी, संतोष यादव, गोलू केशरी आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक वसूली पकड़ी गई; कर्मी भीम कुमार सिंह पुलिस के हवाले

NTPC हादसे पर CM हेमंत सोरेन का संवेदनशील रुख: बोले- ‘जनहानि अत्यंत दुखद’, घायलों के बेहतर इलाज और परिवारों को हरसंभव मदद के दिए निर्देश

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट पर हादसा, तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल

छठ की खुशियां बनीं मातम: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

NTPC हादसा: काउंटरवेट गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई घायल; थायसन-सिम्पलेक्स की लापरवाही पर उठे सवाल

सड़क पर पालकी में सजी किताब का अनोखा विमोचन, स्थानीय महिला के हाथों हुआ लोकार्पण

Leave a Comment