गौशाला का चुनाव सम्पन्न, पंकज प्रजापति अध्यक्ष, आलोक सचिव और बिनोद बने कोषाध्यक्ष

0
250

चतरा। गुरुवार को हरलाल तालाब स्थित गौशाला कार्यालय में चतरा गौशाला का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से पंकज कुमार प्रजापति को अध्यक्ष, आलोक रंजन उर्फ छोटू सिंह को सचिव तथा बिनोद गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। सबों का मां शब्द की ध्वनि से स्वागत किया गया। चुनाव सम्पन्न होने के बाद नवमनोनित अध्यक्ष ने इस जिम्मेवारी के लिए गौशाला के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद औऱ विश्वास के साथ हमें अध्यक्ष बनाया गया, मैं उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इसी प्रकार नव मनोनीत सचिव और कोषाध्यक्ष ने सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। ज्ञात हो कि चुनाव के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष विद्यासागर आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। ततपश्चात न्यास कर्ता विश्वंभर मिश्रा उर्फ हठयोगी बाबा के मार्गदर्शन में चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। चुनाव के लिए पर्यवेक्षक गोविंद सिंह को बनाया गया। नव चयनित कमिटी को नवगठित कमेटी को पूर्व अध्यक्ष सह संरक्षक शंकर तुलस्यान, नागेंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विद्यासागर आर्य, पूर्व सचिव जितेंद्र पाठक, नीलेश रंजन, रामनारायण सिंह, श्रीराम शास्त्री, शंकर दयाल सिंह, सुशील कुमार सिंह, पंकज दुबे, मदन शाह, परसुराम शर्मा,अन्नू शंकर गुप्ता , रविन्द्र कुमार, अरुण कुमार सिन्हा, पंकज प्रजापति, चंदन प्रजापति, उमा शंकर गुप्ता, मनोज पांडेय, विक्रांत कुमार, बिंदु कुमार, नवीन कुमार, गंगाधर शास्त्री, धर्मेंद्र पाठक , सुबोध कुमार,मोहित कुमार, बिनोद सिंह, आमोद कुमार, रंजीत कुमार, चंद्रपाल पाठक, संजीत कुमार, ओम प्रकाश पाठक, राजेश कुमार पांडेय, सुधीर कुमार जायसवाल, सतीश कुमार मिश्रा,चुन्नू सिंह, कुमार हेमंत, भानु प्रताप सिंह, परमानंद आर्या, सुभाष चंद्र मिश्रा, मनोज सोनी, चंदन सोनी, जमुना साव, अमित कुमार अकेला आदि सदस्यों ने बधाई दी।