पुलिस ने 10 लाख के अवैध अफीम के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार, जेल

newsscale
2 Min Read

रांची। झारखंड की राजधानी-रांची अंतर्गत तुपुदाना थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध अफीम की खरीद-ब्रिक्री करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके पास से करीब चार केजी अवैध अफीम जब्त किया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। गिरफ्तार तस्करों में एक महिला भी शामिल है। उपरोक्त जानकारी डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को देते हुवे बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तुपुदाना थाना क्षेत्र के बेरमाद पुल के पास एक किराये के मकान में अफीम की खरीद-बिक्री की जाती है। सूचना के आलोक में हटिया पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गयी और उपरोक्त लोकेशन पर छापेमारी कर बेरमाद पुल के पास से स्कूटी सवार अजय मुर्मू और अनिल मरांडी को गिरफ्तार किया गया और स्कूटी की डिक्की से 2 किलो 600 ग्राम अवैध गादा अफीम बरामद किया गया। आगे जब पुलिस टीम ने दोनों से पूछताछ की तो धंधे में शामिल अन्य लोगों का नाम बताया। उसके बाद इनकी निशानदेही पर पुलिसटीम ने सोमा पूर्ती और सलोमी टोपनो को उनके घर से गिरफ्तार किया। इनके पास से भी डेढ़ केजी अफीम जब्त किया गया।

गिरफ्तार तस्करों में अजय पूर्ती, अनिल मरांडी, सोमा पूर्ती और सलोमी टोपनो शामिल है। जिसमें अजय मुर्मू बोकारो का, दो पुरुष और एक महिला रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *