Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अपराधियों ने की एनटीपीसी के डीजीएम की गोली मारकर हत्या

On: March 8, 2025 6:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 हजारीबाग। झारखण्ड के हजारीबाग जिला अंतर्गत एनटीपीसी कोल परियोजना केरेडारी में डिस्पैच डिपार्टमेंट डीजीएम कुमार गौरव की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार डीजीएम सुबह अपने घर हजारीबाग से केरेडारी ऑफिस के लिए स्कॉर्पियो से निकले थे। इसी दौरान हजारीबाग के फतहा चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने डीजीएम के गाड़ी ओवरटेक कर उन्हें गोली मार दी। गाड़ी में साथ 2 और लोग बैठे थे। गोली लगने के बाद आनन-फानन में उन्हें आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक कुमार गौरव बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे। वह आशंका व्यक्त की जा रही है की लेवी को लेकर हत्या की गई है।

दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही एनटीपीसी के बड़े पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं अस्पताल में जिले के तमाम बड़े अधिकारी पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी ली। साथ ही पुलिस मामले को लेकर जांच तेज कर दी गई है।चर्चा यह भी है कि क्षेत्र में लेवी को लेकर आए दिन माइनिंग कंपनियां और उसके कर्मी अपराधियों के रडार पर आते रहते हैं।

इससे पूर्व में भी लेवी के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी के जीएम की हत्या अपराधियों द्वारा की जा चुकी है। ऐसे में कुमार गौरव की हत्या के तार भी लेवी से ही जोड़कर देखे जा रहे हैं। क्योंकि उनके ऊपर ही कोयला डिस्पैच की जिम्मेदारी थी।बताया जाता है कि छः माह पूर्व हीं कुमार गौरव 6 महीने केरेडारी आए थे। उनकी 10 साल की एक बेटी है जो हजारीबाग में ही प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री! बीजेपी कोटे से होगा सीएम, 15 को शपथ ग्रहण

नशे के कारोबार पर पुलिस का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: ₹1 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, खाखर गांव में एसपी की टीम ने दी दबिश

सीआईएसएफ द्वारा एनटीपीसी में कार्यक्रम आयोजित कर अग्निशमन जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

पुष्कर में 43 दिवसीय शत गायत्री महायज्ञ अपने अंतिम चरण में, उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

राशन दुकानदारों की बैठक, समय पर वितरण के सख्त निर्देश

जिले में ‘पंचायत कर गोइठ’ का 30वां संस्करण आयोजित

जिले में ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

शॉर्ट सर्किट से केक दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

दिनदहाड़े लूट, सीएसपी संचालक से 2.96 लाख छीने

खेत में काम के दौरान वृद्ध की मौत, गांव में शोक

दो गुटों में हिंसक झड़प, युवक गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment