Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एमडएम की रसोईया ने सचिव व अन्य पर लगाया मनमानी का आरोप, उपायुक्त व डीएसई से लगायी न्याय की गुहार…

On: April 23, 2023 11:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

 

इटखोरी(चतरा)ः जिला अंतर्गत इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बनाने वाली रसोईया को पदमुक्त करने का मामला लगातार प्रकाश में आ रहा है। ताजा मामला जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत नवादा पंचायत के नावाडीह उमवि का मामला सामने आया है। नावाडीह उमवि की रसोईया मालती देवी व कुन्ती देवी ने उपायुक्त अबु इमरान व जिला शिक्षा अधीक्षक सह अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि हमलोग दोनों रसोईया 20 वर्षों से उमवि नावाडीह में कार्यरत हैं और समन्वय बनाकर भोजन बनाने का कार्य करते आ रहे हैं। लेकिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह सचिव अमर किशोर सिंह और पंचायत समिति सदस्य पति महेन्द्र रविदास महिला शिक्षिका गीता कुमारी ग्रामीणों के साथ साठ-गांठ कर गलत तरीके से राजनीति के तहत् जानबुझकर विभाग पर दबाव डालकर 22 फरवरी 2023 को बैठकर कर हटा दिया गया है और नये रसोईया का चयन कर लिया गया है। हमदोनों रसोईया 2002 से 100 रूपये मानदेय पर कार्य करते आ रहे हैं। वर्तमान सरकार ने हमलोंगें के मानदेय में 2000 की बढोतरी एवं 10 माह के बदले 12 माह का मानदेय और 60 वर्ष तक की सेवा करने का घोषणा किया है। आगे आरोप लगाया गया है कि मध्याह्न भोजन का सारा सामान संयोजिका के घर में रखा जाता है तथा अमर किशोर सिंह के पदस्थापन के उपरांत हमदोनों रसोईया को नीची जाति समझकर मानसिक शोषण करते आ रहे हैं और गांव में गंदा राजनीति तथा छोटे-छोटे गलती को गांव के लोगों साथ सार्वजनिक करते है, ताकि ग्रामीण रसोईया को हटा सके। आवेदन में बताया गया है कि कुन्ती देवी के पति बिरेन्द्र साव व बच्चे दिव्यांग है। ज्ञात हो कि इससे पहले मलकपुर पंचायत के उत्कर्मित मध्य विद्यालय खौराकला के रसोईया महिला सविता देवी ने प्रधानाध्यापिका पर मनमानी तरीके से पदमुक्त करने का आरोप लगाई थी। जिसकी जांच चल रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

बम धमकी के बीच हाईकोर्ट में औचक निरीक्षण, आठ न्यायिक अधिकारी एपीओ

हत्या-बलात्कार के आरोपित 15 अपचारी बालक संस्था से फरार, 5 पकड़े गए

मासूम से दरिंदगी पर कड़ा प्रहार: दोषी को उम्रकैद की सजा

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पांच साल बाद आरोपी दोषी करार, 18 को सजा पर सुनवाई

ठगी मामले में थाना प्रभारी की सख्ती, पैसा लौटाने तक फाउंडेशन की गाड़ी जब्त

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों की हालत दयनीय, भुखमरी जैसी स्थिति

हर घर नल-जल योजना कुंदा में दम तोड़ती, खराब जलमीनारों से बढ़ी पेयजल संकट की आशंका

कालीकरण सड़क निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

बैंक ऑफ इंडिया गिद्धौर शाखा में कैश की किल्लत, ग्राहकों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व व्यवस्था पर विशेष जोर

सड़क हादसा, महिला गंभीर रूप से घायल; बाइक सवार युवक हिरासत में

Leave a Comment