विधिक जागरूकता शिविर में लोगो को दी गई कानूनी जानकारी

0
265

कुंदा(चतरा)। विधिक शिविर का आयोजन रविवार को कुंदा थाना में किया गया। जिसमे लोगो को कानूनी जानकारी दी गई। वहीं आउटरीच कार्यक्रम के तहत डोकवा व बरमा गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसमें वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, महिला सशक्तिकरण और अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान अधिकार मित्र अजित कुमार, संजय कुमार चौधरी एवं मुन्ना दास ने लोगों को निःशुल्क कानूनी सलाह लेने के लिए प्रेरित किया।