मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र के इटखोरी जीहू मुख्य मार्ग मंझगावा के समीप अंजनवा नाला पुलिया पर बीते देर रात एक ट्रेलर वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमें उप चालक की मौत घटना स्थल पर हीं हो गई। वहीं चालक सुरक्षित बताया जा रहा है और दुर्घटना ग्रस्त वाहन छोड़ कर फरार हो गया। ट्रेलर दुर्घटना ग्रस्त होने से ट्रेलर पर लदा प्लाई सड़क पर बिखर जाने से जाम लग गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस अवर निरीक्षक शिवदोय तिर्की दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जाम को हटाया। जिसके बाद वाहनो का आवागमन सुचारु रुप से चालू हुआ। उप चालक का शव बुरी तरह से वाहन के निचे दबा हुआ था। जिसे पुलिस ने बडी मश्कत के बाद क्षत विछत ाव को बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेजा। घटना का कारण तीखी मोड़ के साथ तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हालांकि पुल से पहले रोड पर यातायात से संबंधित रेडियम ब्रेकर की आवश्यकता है। ताकि वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने पर रोक लगाया जा सके और लोगों की जान बच सके। चालक के भाग जाने के कारण शव की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।
---Advertisement---

और पढ़ें
सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक वसूली पकड़ी गई; कर्मी भीम कुमार सिंह पुलिस के हवाले
NTPC हादसे पर CM हेमंत सोरेन का संवेदनशील रुख: बोले- ‘जनहानि अत्यंत दुखद’, घायलों के बेहतर इलाज और परिवारों को हरसंभव मदद के दिए निर्देश













Total Users : 1272482
Total views : 3142330