मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के सिंदुवारी में अवस्थित गुरुमठ में इशकॉन द्वारा संचालित गुरुकुल में पढने वालों बच्चों के बीच सोमवार को कदगावांकला मुखिया अशोक कुमार भुईंयां ने चुडा, गुड व तिलकुट के साथ कंबल का वितरण किया। ज्ञात हो कि कई प्रदेश के दर्जनो अभिवंचित बच्चे गुरुकुल में रहकर पढाई कर रहे हैं। यहां शिक्षा के साथ सनातन धर्म व संस्कार की भी शिक्षा दी जा रही है। गुरुकुल में बच्चों को पढाई के साथ खाने की निःशुल्क व्यवस्था इशकॉन द्वारा की गई है। गुरुकुल में रहने वाले बच्चे क्षेत्र भ्रमण कर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार भी गांव-गांव जाकर कर रहे हैं। मुखिया ने कहा कि गुरुकुल में रह रहे बच्चे अपने परिवार से दूर हैं, मकर संक्रांति को देखते चुडा, गुड, तिलकुट का वितरण किया ताकि बच्चों को अपनो की कमी महसूस ना हो। साथ ही ठंढ से बचाव को लेकर कंबल उपलब्ध कराया गया है। साथ हीं मुखिया ने गुरुकुल संचालन में आगे भी हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
---Advertisement---

और पढ़ें
सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक वसूली पकड़ी गई; कर्मी भीम कुमार सिंह पुलिस के हवाले
NTPC हादसे पर CM हेमंत सोरेन का संवेदनशील रुख: बोले- ‘जनहानि अत्यंत दुखद’, घायलों के बेहतर इलाज और परिवारों को हरसंभव मदद के दिए निर्देश













Total Users : 1272482
Total views : 3142330