Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पत्रकार मुकेश चंद्राकर मर्डर का मुख्य आरोपित सुरेश गिरफ्तार, आरोपित की पत्नी भी हिरासत में

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या में एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए रविवार देर रात मुख्य आरोपित सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपित को पुलिस हैदराबाद से बीजापुर लाने की तैयारी लगी है। एसआईटी के प्रमुख पुलिस अधिकारी मयंक गुर्जर ने इसकी पुष्टि की है।

आरोपित की पत्नी भी हिरासत में

आरोपित सुरेश चंद्राकर की पत्नी को भी पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में रविवार की शाम कांकेर से हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ जारी है। घटना के बाद से ही आरोपित ठेकेदार सुरेश चंद्राकर फरार था। अधिकारियों ने बताया है कि इस मामले में सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर तथा सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले को लेकर बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि एसआईटी टीम द्वारा रविवार देर रात हैदराबाद से फरार आरोपी सुरेश चंद्राकर को हिरासत में लिया गया है। इसमें तीन अन्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर तथा सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार किया जा चुका है।फिलहाल विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद एसआईटी टीम मोडस ऑपरेंडी और उनके मोटिव्स का खुलासा करेगी।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर एक जनवरी को हुए थे लापता

स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर 33 वर्ष एक जनवरी को लापता हो गए थे तथा उनका शव तीन जनवरी को बीजापुर शहर के चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की संपत्ति के सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया था।

दुसरी ओर राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दावा किया था कि मुख्य आरोपित सुरेश चंद्राकर का संबंध कांग्रेस से था, जबकि कांग्रेस ने दावा किया कि सुरेश चंद्राकर हाल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment