न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलैया में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत सहायक अध्यापक नईमुद्दीन अंसारी को भावपूर्ण विदाई दी गई। समारोह में मुख्य रुप से उपस्थित प्रमुख अनीता यादव, मुखिया जगदीश यादव, जिप प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, सहायक अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा पासवान, प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार यादव, सीआरसी अध्यक्ष महेंद्र यादव ने सेवानिवृत शिक्षक के कार्यों की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि नईमुद्दीन अंसारी वर्ष 2007 से विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में सेवा देते आए जो 30 सितंबर 2024 को सेवानिवृत हुए। बहरहाल उपस्थित सहायक अध्यापक संघ के लोगो के साथ अन्य लोगों ने उनके उत्म विचार के गुणगान किये। वहीं सभी ने संयुक्त रुप से उपहार आदि देकर श्री अंसारी केा विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाध्यापक बीरेंद्र यादव व संचालन सहायक अध्यापक अरशद आलम ने किया।
सहायक शिक्षक को दी गई भावपूर्ण विदाई

By newsscale
On: December 23, 2024 10:59 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1183147
Total views : 3016736