विद्यालय पहुंचे बीडीओ चंद्रदेव, ली व्यवस्था से संबंधित जानकारी, दिए अवश्यक दिशा निर्देश

0
275

सिमरिया (चतरा)। मंगलवार को सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के मनातूगांव में संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनातू का प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद पहुंचे। इस दौरान श्री प्रसाद ने व्यवस्था से ंसबंधित जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि विद्यालय में 01 सरकारी शिक्षक एवं 04 सहायक अध्यापक पदस्थापित हैं। विद्यालय में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक में कुल 173 विद्यार्थी नामांकित हैं। जिसमें 88 विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी में संधारित पाई गई। बीडीओ ने कक्षा में उपस्थित सभी विद्यार्थियों से पठन-पाठन की जानकारी लेने के साथ संचालित मध्याह्न भोजन का निरीक्षण किया। शिक्षिका कुमारी साहनी द्वारा 23 अगस्त 2024 को विद्यालय में योगदान समर्पित किया गया है। परंतु अभी तक वर्तमान प्रभारी गोपाल साहू से प्रभार का आदान-प्रदान नहीं किया गया। दोनों शिक्षकों को इस सबंध में स्पष्टीकरण किया गया है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सिमरिया को निर्देश दिया गया है कि 72 घंटे के अंदर प्रभार का आदान-प्रदान कराते हुए प्रतिवेदित करना सुनिश्चित करेंगे।