सिमरिया (चतरा)। लोक प्रेरणा केंद्र के द्वारा मंगलवार को सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित कार्यालय में प्रेस मीडिया सम्मेलन का आयोजनकिया गया। जिसकी शुरुआत संस्था की सचिव मौसमी बाखला एवं अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में विशेष रुप से जेंडर आधारित हिंसा पर चर्चा की गई। इस अवसर पर संस्था की सचिव ने जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ (जीएचवी) महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा पर चर्चा करते हुए कहा कि लिंग के कारण ही हिंसा होती है। यह हिंसा शारीरिक, यौन, मानसिक या आर्थिक रूप में हो सकती है। इसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को नियंत्रित करना, उनकी स्वतंत्रता को सीमित करना और उनके अधिकारों का उल्लंघन करना होता है। लिंग भेदभाव, महिलाओं और लड़कियों को कमजोर और कम महत्वपूर्ण माना जाना है। पितृसत्तात्मक समाज पुरुषों का वर्चस्व और महिलाओं का दमन। शिक्षा और जागरूकता की कम महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूकता की कमी। आर्थिक और सामाजिक असमानता महिलाओं और लड़कियों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति की कमजोरी। आगे उन्होंने कहा कि जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ लड़ने के लिए लोक प्रेरणा केंद्र महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने, शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ कानूनी सहायता प्रदान करेगी। इसके साथ कई महत्वपूर्ण कार्य भी किए जा रहे हैं।