Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वायनाड में प्रियंका गांधी ने किसका तोड़ा रिकॉर्ड…

On: November 24, 2024 3:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कर्नाटक की तीन और केरल की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। कर्नाटक की शिगगांव, संदूर और चन्नपटना सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि केरल की दो में से एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है और एक सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) के खाते में गई है। साथ ही वायनाड सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आ गए हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस सीट पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। कर्नाटक की शिगगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी यासिर अहमद खान पठान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भरत बोम्मई को 13448 मतों से हराया है।

जनता दल सेक्युलर के उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी चुनाव हारे

कांग्रेस की उम्मीदवार ई. अन्नपूर्णा ने 9649 मतों के अंतर से संदूर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के बंगारू हनुमंतु को 9649 मतों से हराया है। अन्नपूर्णा को 93616 वोट मिले, जबकि भाजपा के बंगारू हनुमंतु को 83967 वोट मिले। चन्नपटना सीट पर कांग्रेस के सीपी योगेश्वर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी को 25413 वोटों से हराया है। निखिल कुमारस्वामी केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को 112642 वोट मिले हैं और जनता दल (सेक्युलर) उम्मीदवार को 87229 मिले हैं।

पलक्कड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की

वहीं केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के राहुल ममकूटथिल ने भाजपा उम्मीदवार सी कृष्णकुमार को 18840 वोटों के भारी अंतर से हराया है। कांग्रेस उम्मीदवार को 58389 और भाजपा उम्मीदवार को कुल 39549 मिले। जबकि केरल की चेल्लाकारा विधानसभा सीट पर सीपीआई (एम) के यूआर प्रदीप ने कांग्रेस की उम्मीदवार राम्या हरिदास को 12201 वोटों के अंतर से मात दी है। प्रदीप को 64827 और राम्या को 52626 वोट मिले हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड लोकसभा सीट पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की

ज्ञात हो कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ था। कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस सीट पर भारी अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 410931 वोटों के भारी अंतर से हराया है। प्रियंका गांधी को 622338 और सत्यन मोकेरी को 211407 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास 109939 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हालिया लोकसभा चुनाव में 3.65 लाख वोटों से वायनाड में जीत दर्ज की थी। जबकि उनकी बहन प्रियंका गांधी ने 410931 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कल्याण अस्पताल में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 145 मरीजों का हुआ इलाज

रामनवमी पूजा को लेकर महासमिति का गठन, रंजीत ठाकुर बने अध्यक्ष, धूमधाम से मनाया जाएगा पर्व

सिसई-शिवपुर ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण रद्द करने की मांग, छह वर्षों से अधर में लटकी परियोजना पर एनएमएल ने SHAJ को भेजा पत्र

पंचायत सचिव लखन यादव व सुरेश साहू को दी गई भावभीनी विदाई, प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

युवती की हत्या कर शव कुएं में फेंका, पैसे हड़पने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Leave a Comment